फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The case of the disputed religious site has been transferred to the ADJ court, and hearing is scheduled for the 17th.

Fatehpur News: विवादित धार्मिक स्थल का मामला एडीजे कोर्ट में स्थानांतरित, 17 को सुनवाई

Wed, 03 Dec 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The case of the disputed religious site has been transferred to the ADJ court, and hearing is scheduled for the 17th.
फतेहपुर। विवादित धार्मिक स्थल (मंदिर-मकबरा) के मामले में स्वीकार पुर्नस्थापना पत्र के विरुद्ध जिला जज की अदालत में दाखिल अपील की अगली सुनवाई एडीजे कोर्ट प्रथम की अदालत में होगी। जिला जज की अदालत से मामला स्थानांतरित हो गया है। मामले की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

आबूनगर रेड्डया स्थित धार्मिक स्थल विवाद का मामला पूर्व से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट ने वादी पक्ष रामनरेश सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह की ओर से कोर्ट में रेस्टोरेशन (पुर्नस्थापना पत्र) स्वीकार किए जाने का आदेश जारी किया था। इधर, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने आदेश के विरुद्ध जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की थी। जिला जज की अदालत में सुनवाई होनी थी। जिला जज की अदालत से अपील एडीजे प्रथम की कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित की गई है। कोर्ट ने अपील पर 17 दिसंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन

बता दें प्रकरण में वर्ष 2010 में सिविल जज सीनियर डिवीजन ने टाइटिल सूट पर फैसला देकर रामनरेश सिंह की आबूनगर रेड्डया स्थित भूमि का वाद खारिज किया था। भूमि मंगी मकबरा के नाम खतौनी में जिला प्रशासन ने दर्ज की थी। मकबरा के मुतवल्ली अबू हरेरा के पिता दिवंगत मुतवल्ली मो. अनीश थे। अब प्रकरण में विपक्ष से मुतवल्ली अबू हरेरा और वादी पक्ष विजय प्रताप सिंह हैं। मामले में 11 अगस्त को मंदिर का दावा कर एक पक्ष के लोगों ने विवादित स्थल पहुंचे थे। जहां तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद मामले को कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed