फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The boy broke the marriage by telling his girlfriend

Fatehpur News: प्रेमिका बताकर लड़के ने तुड़वाई शादी

Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The boy broke the marriage by telling his girlfriend
हुसैनगंज। मेहंदी की रात लापता होने के बाद बरात के दिन लौटी लड़की की शादी उसका अपहरण करने वाले लड़के ने वर पक्ष को फोन कर तुड़वा दी। लड़के ने वर पक्ष को बताया कि लड़की उसकी प्रेमिका है और वह उसके साथ जा चुकी है। घटना के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। लापता होने पर पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की दो पुत्रियां हैं। उसकी एक पुत्री 16 जनवरी की रात करीब तीन बजे लापता हो गई। उसकी बरात 18 जनवरी को आनी थी। पुलिस की खोजबीन में बरात वाले दिन लड़की मिली थी। लड़की के पिता ने शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री को राज यादव परेशान करता था। लोकलाज के डर से पुत्री की शादी तय कर दी थी। राज यादव, उसके पिता भोला यादव व उसकी मां की नीयत उनकी संपत्ति पर है। पुलिस ने राज, उसकी मां व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लड़की के लौटने पर परिवार के लोग खुश थे। परिजन बरात का इंतजार कर रहे थे। अचानक शाम को लड़के पक्ष ने बरात लेकर आने से इंकार कर दिया था। मामले को लेकर लड़की का पिता सोमवार को थाने पहुंचा। पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री के गायब होने की बात राज ने वर पक्ष को फोन पर बताया और बेटी को प्रेमिका व उसके बारे में उल्टी सीधी बातें बताकर शादी तुड़वाई है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की का बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed