फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a theft suspect was found with a noose around his neck and his hands tied.

Fatehpur News: चोरी के आरोपी का मिला शव, गला में था फंदा... हाथ थे बंधे

Fri, 21 Nov 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a theft suspect was found with a noose around his neck and his hands tied.
फोटो-27-बाबूलाल। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
गाजीपुर। भैंस चोरी के आरोप में घर से भागे मजदूर का शव बुधवार देर शाम मोहम्मदपुर गांव के बाहर कटहल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। गले में अंगोछे का फंदा और दोनों हाथ बंधे मिले। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। कान से खून बहने और गले व पीठ पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


कृत्वा रैदास उर्फ बाबूलाल (40) मोहम्मदपुर गांव का निवासी था। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। मूलरूप से वह खागा कोतवाली के संवतमऊ गांव का रहने वाला था। करीब 20 वर्षों से साढ़ू हरिमान के घर मोहम्मदपुर में रह रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले पड़ोसियों की चार भैंसें चोरी हो गई थीं। शक के आधार पर पड़ोसियों ने बाबूलाल पर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी। चार दिन पहले जब पुलिस उससे पूछताछ के लिए घर पहुंची तो डर के कारण बाबूलाल घर से भाग गया। घरवाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर शाम कटहल के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला। पत्नी सुनीता देवी ने शव की पहचान कर पति की गला दबाकर हत्या करने की बात कही। उनका कहना है कि एक ही अंगोछे को दो हिस्सों में फाड़कर एक से गला कसा गया और दूसरे हिस्से से हाथ बांध दिए गए। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

साढ़ू हरिमान रैदास ने बताया कि पुलिस से शिकायत के बाद बाबूलाल डर गया था और घर से भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला बुधवार शाम शव मिला है। दंपती ने एक बच्ची को गोद लिया था।


थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। बाबूलाल को घर से केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था किसी तरह की दबिश नहीं दी गई थी।

फोटो-27-बाबूलाल। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

फोटो-27-बाबूलाल। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed