फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The body of a teenage girl who had returned from a kirtan was found hanging.

Fatehpur News: कीर्तन से लौटी किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 04 Oct 2025 05:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenage girl who had returned from a kirtan was found hanging.
असोथर की फांसी की फाइल फोटो-15-खुशी। स्रोत परिजन
असोथर। थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के मजरे बड़े तिवारी के डेरा में शुक्रवार रात कीर्तन से लौटी किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। करीब दो घंटे बाद जब मां घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां के मुताबिक उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गांव निवासी देवनरायण तिवारी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। उनकी पुत्री खुशी (15) कक्षा 10 की लोक भारतीय इंटर कॉलेज सरकंडी में छात्रा थी। किशोरी, मां सुशीला के साथ पड़ोस में रात को कीर्तन में गई थी।
विज्ञापन


मां ने बताया कि बेटी कार्यक्रम से रात करीब दो बजे घर लौट गई थी। वह भोर करीब चार बजे घर पहुंचीं। उसने कमरे में बेटी को पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनोद निगम को मां ने बताया कि उसने पुत्री को पढ़ाई को लेकर शुक्रवार शाम को डांटा था। इससे वह नाराज थी। इसी वजह से खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि किशोरी की खुदकुशी का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed