फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Painters dead body found in the field, dispute with wife was happening for three days

Fatehpur: पेंटर का खेत में मिला शव, तीन दिन से हो रहा था पत्नी से विवाद, पुलिस का दावा- नशेबाजी में हुई मौत

Wed, 15 Feb 2023 04:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 04:27 PM IST
सार

गाजीपुर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले पेंटर का शव खेत से मिला है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Painters dead body found in the field, dispute with wife was happening for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले पेंटर का मंगलवार को खेत से शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों के पहुंचने पर शव की पहचान हो सकी। इलाकाई लोग मौत संदिग्ध होना बता रहे हैं। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाए। पुलिस नशेबाजी के चलते मौत होना मान रही है।

विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमहेटा निवासी रामू रैदास (30) शहर में पेटिंग का काम करता था। सदर कोतवाली क्षेत्र का कांशीराम कालोनी कई साल से पत्नी आरती और ढाई साल की बेटी मानवी के साथ रहता था। उसका शव कॉलोनी और आटा मिल के बीच गेहूं के खेत से दोपहर को मिला।
विज्ञापन

उसकी पैंट आधी खिसकी हुई थी। कुछ दूरी पर एक जोड़ी कपड़े से भरा बैग पड़ा था। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान की। सूचना पर मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची। पति का शव देखकर पत्नी बेहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती ने बताया कि पति शराब के लती हैं। वह पीने से रोकती थी। इसी बात को लेकर पति विवाद करते थे। विवाद के चलते ही घर से सोमवार को कपड़े लेकर निकले थे। इसके बाद रात को घर नहीं लौटे। मौके पर एआरटीओ चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

पुलिस के मुताबिक मृतक को भैंस चराने वाली एक महिला ने घटनास्थल पर शौचक्रिया के लिए बैठे देखा था। महिला काफी देर तक आसपास मौजूद रही, लेकिन वह खेत से बाहर नहीं निकला था। नशे में होने की वजह से मौके पर बेसुध होकर गिरा होगा। इसके बाद रात ठंड लगने से मौत प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed