फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The amount of collective marriage scheme will be 65 thousand

सामूहिक विवाह योजना की रकम होगी 65 हजार

Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
The amount of collective marriage scheme will be 65 thousand
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजना समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने 325 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं में एक करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये के स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे। श्रम मंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थी को मिलने वाली धनराशि 55 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये की जाएगी। जल्द ही जनपद में रोजगार मेले का बड़ा आयोजन होगा।
विज्ञापन


श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई समेत पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल चलो अभियान को बढ़ावा देने के लिए नाटक का मंचन हुआ। श्रम मंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थी को मिलने वाली धनराशि 55 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये की जाएगी। अभी यह कम है। सरकार दुर्घटना में श्रमिक की मौत होने पर परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। विकलांगता पर तीन लाख रुपये और पेंशन दी जा रही है। सरकार मजदूरों के दुख सुख को उनके करीब जाकर अनुभव कर रही है। सरकार श्रमिकों की देहरी पर चलकर आ रही है जिसमें उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सके। श्रमिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए दुर्घटना बीमा, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना है।
विज्ञापन


इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि जनपद में श्रमिकों की लेबर मंडी है लेकिन कोई संसाधन नहीं है। उन्होंने लेबर मंडी को और सुदृढ़ करने की मांग की। इस मौके पर उप श्रमायुक्त इलाहाबाद मंडल राकेश द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह, विनोदनी अवस्थी, राजेश श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, गोविंद लाल गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, कुलदीप भदौरिया, अमित शिवहरे, नीरज सिंह, प्रमोद द्विवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, ज्योति प्रवीण, शिव प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी साहू, शैलेंद्र रघुवंशी, आदि भाजपाई रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed