{"_id":"69a48d705bd36b49830e2b44","slug":"the-alice-festival-and-goat-exhibition-showcased-the-splendor-of-the-animals-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-150218-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एलिस महोत्सव और बकरा प्रदर्शनी में पशुओं की दिखी शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एलिस महोत्सव और बकरा प्रदर्शनी में पशुओं की दिखी शान
विज्ञापन
फोटो-12-प्रथम विजेता को सम्मानित करते विधायक व अन्य। संवाद
अमौली। खेलकूद मैदान रनूपुर में आयोजित एलिस महोत्सव एवं बकरा प्रदर्शनी में क्षेत्र भर के पशुपालकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जहानाबाद के रफीक राइन का सफेद बकरा प्रथम, आवाजीपुर के गोलू का बकरा द्वितीय और बीघनपुर के अनिल कुमार का बकरा तृतीय स्थान पर रहा।
अनिल कुमार के बकरे के मस्तक पर सफेद रंग से अंग्रेजी का सात और उर्दू का छह अंक उभरा हुआ है। प्रदर्शनी में डेढ़ लाख रुपये तक बोली लगने के बावजूद उन्होंने बकरा नहीं बेचा। उनका कहना है कि कानपुर बकर मंडी में 3.25 लाख रुपये तक कीमत लग चुकी है और वे 5.51 लाख रुपये से कम में बिक्री नहीं करेंगे।
बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व विधायक लवकुश कुमार मिश्रा, प्रमुख सुशीला सिंह ने प्रथम विजेता को फ्रिज, द्वितीय को कूलर एवं तृतीय को साइकिल पुरस्कार में प्रदान किया। तीन अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से पशुपालकों में उत्साह और जागरूकता बढ़ती है। इससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार संभव है। विभिन्न कंपनियों ने भी स्टॉल लगाकर पशुओं के पोषक चारे और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। आयोजक डॉ. अखिलेश सचान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वेदव्रत गंगवार, देवकांत उत्तम, श्रीकांत उत्तम, अरविंद उमराव, राजू सचान, राजेंद्र उत्तम पूर्व प्रधान, सनोज प्रधान, नसीरुद्दीन गौरी, गोविंद प्रजापति, राजेश उत्तम नोनारा आदि मौजूद रहे।