फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The AE found cracks in the walls and sagging sunshades at the nurses' hostel.

Fatehpur News: एई को नर्सेस हॉस्टल की दीवारों में दरारें और छज्जे लटके मिले

Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The AE found cracks in the walls and sagging sunshades at the nurses' hostel.
फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित जर्जर नर्सेस हॉस्टल और पानी टंकी का सोमवार को एई ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद भवन और टंकी की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की गई। इसे संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बना नर्सेस हॉस्टल कई वर्षों पुराना हो चुका है। इसकी दीवारों और छतों में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। छज्जे टूटकर लटक रहे हैं। जर्जर हालत वाले इस हॉस्टल में करीब 30 स्वास्थ्य कर्मी परिवार के साथ रह रहे हैं। इससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश कुमार पहले ही हॉस्टल खाली करने के लिए नोटिस जारी कर चुके हैं। वहीं परिसर में स्थित पुरानी पानी टंकी भी जर्जर अवस्था में है जो खतरे को दावत दे रही है। इसके आसपास से गुजरने वाले लोगों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एई सोम शेखर ने बताया कि निरीक्षण कर भवन की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। कंडम घोषित किए जाने के संबंध में पीडब्ल्यूडी को पत्राचार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed