{"_id":"6935d049c9630f7e950b1763","slug":"the-accountants-corruption-was-exposed-by-the-servants-loyalty-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-145168-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौकर की वफादारी से उजागर हुआ मुनीम का भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौकर की वफादारी से उजागर हुआ मुनीम का भ्रष्टाचार
विज्ञापन
फोटो-11-नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : udhampur news
अमौली। कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय रामलीला में रविवार को छठवें दिन भगवान की आरती के बाद झांकी निकाली गई। इसके बाद वफादार नौकर नाटक का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने कलाकारों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
नाटक की शुरुआत में सेठ मुनीम के विरोध के बावजूद एक नए नौकर को रखता है। नौकर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दुकान और घर का काम संभालने लगता है। इससे सेठानी और मुनीम नाराज रहते हैं। दोनों मिलकर उसे हटाने की कोशिश करते हैं लेकिन सेठ नौकर की ईमानदारी से बेहद प्रसन्न रहता है।
नौकर सेठ को मुनीम की बेईमानी और काले कारनामों की जानकारी देता है। खुलासा होने पर मुनीम भाग जाता है जिसे तलाश कर रेलवे स्टेशन से पकड़ा जाता है और जेल भेज दिया जाता है। नौकर की वफादारी से प्रभावित होकर सेठ उसे मुनीम बना देता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने बताया कि अंतिम दिन श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा।

फोटो-11-नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : udhampur news
विज्ञापन