{"_id":"56fec95d4f1c1b5b47f00105","slug":"tests-will-include-the-children-enrolled-in-the-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में शामिल बच्चों को मिलेगी कक्षोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट में शामिल बच्चों को मिलेगी कक्षोन्नति
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के वार्षिक परीक्षा से वंचित बच्चों को कक्षोन्नति के लिए एक और मौका दिया है। ऐसे बच्चों के लिए नौ और 11 अप्रैल को स्कूलों में एक दिवसीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे ही कक्षोन्नति पाने के हकदार होंगे।
विज्ञापन
जिले में 2700 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 2,25,956 बच्चों में वार्षिक परीक्षा में 2,00,789 बच्चे ही शामिल हुए थे। इस तरह से 25,167 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा में शामिल न होने वाले बच्चों को कक्षोन्नति देने को लेकर शिक्षकों में असमंजस है।
विज्ञापन
ऐसी हालत में प्रदेश के शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। शासन ने जिले के 25,158 बच्चों को कक्षोन्नति पाने का एक और मौका दिया है। कहा गया है कि ऐसे बच्चों की सूची बनाई जाए। विद्यालय स्तर पर नौ और 11 अप्रैल को टेस्ट होना है, इसका प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
अभिभावकों को सूचना दें। टेस्ट के लिए संबंधित स्कूल के शिक्षक प्रश्नपत्र तैयार करेंगे और प्रश्न ब्लैकबोर्ड में लिख दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को उत्तर पुस्तिकाएं अवश्य उपलब्ध कराई जाएंगी। इन्हीं उत्तर पुस्तिकाओं मेें बच्चे सवालों के उत्तर लिखेंगे। टेस्ट की कार्रवाई के बाद ही बच्चों को कक्षोन्नति प्रदान की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि टेस्ट कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं।