फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tell the tricks to double the income of the farmers

Fatehpur News: किसानों को आय दोगुनी करने के बताए गुर

Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tell the tricks to double the income of the farmers
थरियांव। कृषि विभाग ने हसवा ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विकास पासवान ने कहा कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारियां लेकर खेती, पशुपालन, बागवानी में आय दोगुनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

गोष्ठी में केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ. साधना वैस ने कहा कि 2023 अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के क्षेत्र में वर्ष 2022 से ही मोटे अनाज की फसलों प्रदर्शन कराया गया। इससे जनपद के कृषक फसलों से परिचित हुए। इस वर्ष भी मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही किसानों को विभिन्न कृषि के आयाम की जानकारी के लिए विभिन्न इकाई स्थापित की गई हैं। उप संभागीय विकास अधिकारी डॉ. रंजीत चौरसिया और कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह ने मृदा स्वास्थ्य व मोटे अनाज के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. जगदीश किशोर, डॉ. एसके पांडे, बीटीएम सुरेश श्रीवास्तव, राजकीय कृषि बीज भंडार थरियांव के प्रभारी अधिकारी रामकेश यादव ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एटीएम जितेंद्र सिंह, आनंद बहादुर सिंह, एडीओ पीपी हनुमान सहाय बुनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed