{"_id":"6a04da3432015c3bf20da64d","slug":"teenagers-treatment-stalled-due-to-police-negligence-complaint-to-sp-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154661-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस की लापरवाही से किशोरी का इलाज अटका, एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस की लापरवाही से किशोरी का इलाज अटका, एसपी से शिकायत
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां पुलिस की लापरवाही घायल किशोरी की जान पर बन आई। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के दौरान प्राथमिकी की कॉपी न होने पर एक्सरे नहीं किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए पीड़ित को लौटाती रही। किशोरी के पिता ने एसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। तब किशोरी को इलाज मिला।
वाहिदपुर निवासी सुंदर लाल ने एसपी से शिकायत में बताया कि गांव के शिवम ने दो मई रात 10 बजे घर में घुसकर बेटी अंशिका को लात-घूंसों से पीटा। चेहरे पर ईंट मारने से नाक, आंख व सिर में गंभीर चोट आई। नाक की हड्डी टूट गई। बचाने में उसे, पत्नी और बृजेश पर भी हमला किया। शिकायत पर पुलिस गंभीर घायल पुत्री और बृजेश को गोपालगंज पीएचसी ले गई।
यहां प्रारंभिक मेडिकल के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। आरोप है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिकी की कॉपी मांगी। महिला सिपाही के पास प्राथमिकी न होने पर डॉक्टर ने एक्सरे से मना कर दिया। दूसरे दिन सुंदर लाल थाने गए। पुलिस ने उन्हें लौटा दिया और प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज न होने की जांच की जा रही है।