फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager hanged himself in child line center

चाइल्ड लाइन सेंटर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 16 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager hanged himself in child line center
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थिति चाइल्ड लाइन सेंटर के बाथरूम में 13 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुराईनटोला चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने 15 मई को किशोरी को चाइल्ड लाइन सेंटर पहुंचाया था। वह रात को खाना खाने के बाद सो गई थी। सेंटर में महिला स्टाफ भी था। सुबह उठने के बाद किशोरी ने नाश्ता किया और फिर नहाने की बात कहकर बाथरूम में चली गई। काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकली तो महिला कर्मी ने आवाज दी।
विज्ञापन

पहली बार अंदर से उसने कुछ देर में निकलने का जवाब भी दिया। दोबारा कोई जवाब नहीं आया। महिला ने अन्य कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्नानगृह का दरवाजा तोड़ा तो देखा फव्वारे में किशोरी दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटकी हुई थी। किशोरी की पहचान चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारण गांव निवासी बाबूलाल कुशवाहा ने बेटी रश्मि (13) के रूप में पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह कक्षा सात में पढ़ती थी। बाबूलाल कुशवाहा प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। बताया कि बेटी सात मई को घर से लापता हो गई थी। इसके बाद वह लोग तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा था। चाइल्ड लाइन के कर्मचारी आशीष तिवारी ने बताया किशोरी ने पूछताछ में घरवालों का नाम पता बताया था।
वह पहले गुमराह करती रही थी। उसी आधार पर घरवालों को सूचना दी गई थी। परिजनों के आने से पहले ही उसने जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतका के भाई प्रदीप ने बताया कि बहन की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इसके चलते ही आत्महत्या की है।

हरिहरगंज चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी ने मौके पर पहुंचे। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चित्रकूट से किशोरी आई थी। पनी मोहल्ले में भटक रही थी। मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी थी। वह कई दिन तक कहां रही। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed