{"_id":"6a611ca1a908f572ef08e687","slug":"teenager-drowns-in-pond-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159062-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोर की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
फाइन फोटो-25-विवेक। स्रोत परिजन
-घर से स्कूल के लिए निकला था, दोस्तों संग नहाते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रारी गांव में घर से स्कूल को निकला किशोर दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। इस दौरान वह गहराई में जाकर डूब गया। घटना से परिजन में चीख पुकार मच गई।
रारी गांव निवासी दिनेश रैदास का पुत्र विवेक रैदास (10) कक्षा चार का छात्र था। बुधवार सुबह वह घर से छोटे भाई के साथ स्कूल के लिए निकला। स्कूल जाने के बजाय विवेक गांव में एक तालाब में स्नान करने लगा और अचानक गहरे पानी में डूब गया। भाई व दोस्त तालाब से निकल कर बाहर बैठकर रोने लगे। बच्चों को रोता देख ग्रामीणों ने बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने किशोर के डूबने की बात बताई।
ग्रामीणों ने तालाब में डूबे किशोर की तलाश शुरू की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों संग मिल तालाब में डूबे किशोर की तलाश की। काफी देर बाद तालाब किशोर को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।