फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenage girl gang-raped by brothers, one arrested

Fatehpur News: किशोरी से सगे भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang-raped by brothers, one arrested
धाता। शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल कर युवक के भाई ने भी उससे दुष्कर्म किया। कई बार दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म भी किया। यह बात किशोरी ने कोर्ट के समक्ष बयान में बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली किशोरी ने 29 जनवरी को थाने में शैलेश उर्फ बउरा सोनकर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और महिला पुलिस ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष किशोरी ने बयान में बताया कि शैलेश ने प्रेमजाल में उसे फंसाकर शादी का भरोसा दिया था। झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शैलेश ने एक दिन उसे खेत में बुलाया। यहां शैलेश ने भाई को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान के आधार पर पुलिस ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म में शैलश उर्फ बउरा सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed