{"_id":"61e1c85bd11c5328f9136bf0","slug":"teen-talak-fatehpur-news-knp6753595148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बोला तीन बार तलाक-तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बोला तीन बार तलाक-तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पति ने तीन बार तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया। उसके बाद महिला को ससुराल वालों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव निवासी मुख्तार की बेटी हदीशा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 मई 2016 को गांव के फैजान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ ससुराल वाले गाली- गलौज और मारपीट करते थे। इसी बात को लेकर उसके पति ने 12 जनवरी को उसे तीन बार तलाक बोल दिया। उसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया।
हदीशा की तहरीर पर पुलिस ने पति फैजान, ससुर नसीब खान, सास जन्नतुन, ननद समा के खिलाफ मामला किया है। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।