{"_id":"6a5a7d58be7cd3978c092e37","slug":"team-raids-husepur-in-connection-with-jharkhand-gold-theft-case-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158775-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झारखंड के सोना चोरी कांड में हूसेपुर में टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झारखंड के सोना चोरी कांड में हूसेपुर में टीम ने मारा छापा
विज्ञापन
बिंदकी। झारखंड में करोड़ों रुपये के सोना चोरी प्रकरण की जांच कर रही झारखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हूसेपुर गांव में छापा मारा। पुलिस ने एक युवती के घर की तलाशी लेकर तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती घर से भाग गई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हूसेपुर गांव में झारखंड पुलिस की टीम रात करीब 12 बजे कई वाहनों से पहुंची। टीम के साथ बिंदकी कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस ने गांव स्थित युवती के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। ग्रामीणों के अनुसार युवती पिछले करीब दो वर्षों से घर से बाहर रह रही थी।
पुलिस ने उसके परिजन से काफी देर तक पूछताछ की और मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर से तीन महंगे कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए। इन्हें पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में परिजन ने बताया कि युवती बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर से निकल गई थी। पुलिस को आशंका है कि उसे कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी जिसके चलते वह भाग गई।
झारखंड पुलिस को जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर पुलिस को हूसेपुर गांव की युवती की संलिप्तता की जानकारी मिली थी। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में झारखंड पुलिस आई थी। जांच के बाद लौट गई है।