फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teachers tightened with education, locked in schools

शिक्षामित्र से तंग शिक्षकों ने स्कूलों में जड़ा ताला

Wed, 29 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers tightened with education, locked in schools
फतेहपुर। धाता ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरा के शिक्षकों ने एक शिक्षामित्र से तंग आकर विद्यालयों में ताला लगा दिया है। मंगलवार को सामूहिक अवकाश लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने शिक्षामित्र की करतूत बताई। बीएसए कार्यालय में अधिकारी न होने के कारण शिकायती पत्र रिसीव कराया। इसके बाद डीएम से भी मिले। सभी शिक्षक बुधवार से बीएसए कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम और बीएसए को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शिक्षामित्र शराब पीकर अवैध असलहा लेकर विद्यालय आता है। सभी शिक्षकों से 10 हजार रुपये मासिक की मांग करता है। ऐसा न करने पर एससी-एसटी, छेड़खानी, बलात्कार जैसी संगीन धाराओं में फंसाने की धमकी देता है। अधिकारियों से बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि 27 जनवरी को भी शिक्षामित्र अवैध असलहे संग कुछ अन्य अराजकतत्वों के साथ स्कूल आया। स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षकों से गालीगलौच की और दो फरवरी तक अग्रिम हस्ताक्षर बना कर 10 हजार रुपये प्रति शिक्षक के हिसाब से पहुंचाने की धमकी दी। शिक्षकों ने मंगलवार को दोनों स्कूलों में ताला बंद कर दिया। शिक्षकों ने बताया कि बुधवार से सुबह 9.30 बजे से शाम तीन बजे तक वह बीएसए कार्यालय में बैठेंगे। समस्या का निदान होने तक वह अपनी उपस्थिति यहीं दर्ज कराएंगे। स्कूल जाने में उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में प्राथमिक के प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद, सहायक अध्यापक अजय सिंह चौहान, आशीष कुमार द्विवेदी, सुभाष कुमार, उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक रामसुफल सिंह, सहायक अध्यापक बुधराम सिंह, आशीष और ग्राम प्रधान राबेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed