{"_id":"6276789f4f0be660d6356045","slug":"teacher-mahila-chedkhani-fatehpur-news-knp6953585133","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्याख्ताया से छेड़खानी कर शादी का दबाव बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्याख्ताया से छेड़खानी कर शादी का दबाव बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कानपुर निवासी पॉलीटेक्निक कालेज की महिला प्रवक्ता से साथी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट और शादी का दबाव बनाया। मामले में सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
कानपुर नगर जूही थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड निवासी महिला वर्तमान में पॉलीटेक्निक फतेहपुर में प्रवक्ता (व्याख्याता) के पद पर तैनात हैं। वे पॉलीटेक्निक आवासीय परिसर में रहती हैं। इसी पद पर तैनात कुंवर मृत्युंजय सिंह भी आवासीय परिसर में रहता है। महिला का आरोप है कि अक्सर मृत्युंजय उससे शादी की बात करता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
29 दिसंबर 2020 को संस्थान में नियुक्ति होने पर सभी लोगों ने बधाई और पार्टी दी। उसी दिन मृत्युंजय सिंह ने उसे आवास जाते समय रोका और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। संस्थान के अन्य लोग भी पहुंच गए। मृत्युंजय ने भविष्य बर्बाद करने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
30 दिसंबर 2021 को करीब मृत्युंजय सिंह ने प्रधानाचार्य के कक्ष में उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। कक्ष से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकत की। छात्र-छात्राओं और अन्य स्टॉफ के लोगों ने उसे बचाया। उसने पूरी घटना की मां को जानकारी दी।
मां ने प्रधानाचार्य नीरज यादव से फोन पर शिकायत की। कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज भी सुरक्षित रखने को कहा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि महिला से छेड़खानी, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।