फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   teacher

अंतरजपदीय शिक्षकों के तबादलों पर संशय

Wed, 23 Sep 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
teacher
फतेहपुर। जिले से 1038 शिक्षकों ने दूसरे जिलों में तबादले के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी अंतरजनपदीय शिक्षकों की तस्वीर साफ नहीं है। पिछड़ा जिला होने के कारण सिर्फ पारस्परिक तबादले का प्रावधान है।
विज्ञापन

ऐेसे में जितने शिक्षक गैर जिले से आएंगे, सिर्फ उतने ही शिक्षकों का गैरजिले में तबादला हो सकता है। ऐसे में अंतरजनपदीय तबादले में जिले से शिक्षकों का जाना तय नहीं है। उधर बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को अंतरजनपदीय शिक्षकों के दबादले के आवेदकों की आपत्तियों का निस्तारण करने की तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत नौ हजार शिक्षकों में से 1038 ने गैर जिले में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। इनमें 899 शिक्षकों ने सीधा तबादले का आवेदन किया है, जबकि 139 ने पारस्परिक तबादले का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा जिला होने से पारस्परिक तबादले के आवेदकों के स्थानांतरण की तस्वीर तो साफ है, लेकिन सीधा तबादला मांगने वाले शिक्षकों के तबादले में पिछड़े जिले का रोड़ा अटक गया है।

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक पिछड़े जिलों के शिक्षकों को दूसरे जिले में भेजने पर रोक लगी है। प्रावधान के तहत जितने शिक्षक दूसरे जिलों से आएंगे, उतने ही शिक्षक जिले से गैर जिले तबादले पर जाएंगे। इसके लिए उच्चाधिकारियों से निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed