{"_id":"6a723917a8e7f338820f2408","slug":"teacher-and-principal-assaulted-after-stopping-someone-from-scaling-the-boundary-wall-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159788-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाउंड्रीवाल फांदने से रोकने पर की शिक्षिका व प्रधानाचार्य से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाउंड्रीवाल फांदने से रोकने पर की शिक्षिका व प्रधानाचार्य से मारपीट
विज्ञापन
खखरेरू। दिग्विजय सिंह इंटर कॉलेज, आलमपुर गेरिया में स्कूल की बाउंड्री फांदने से छात्र को रोकना शिक्षिका और प्रधानाचार्य को महंगा पड़ गया। छात्र के परिजन ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षिका और प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिक्षिका निधि शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे छात्र सुमित पुत्र दिनेश पासवान स्कूल की बाउंड्री फांदकर अंदर आने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने छात्र को ऐसा करने से रोका और अनुशासन का हवाला देकर डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्र स्कूल से घर चला गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद छात्र अपने परिजन दिनेश, रोहित, नान भैया, दीपक और चंद्रपाल के साथ विद्यालय पहुंचा। वहां शिक्षिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे विद्यालय में खलबली का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।