{"_id":"ad1a3c8ffb163c69fbf48e0730516c48","slug":"syed-baba-s-urs-sought-peace-prayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैय्यद बाबा के उर्स में मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैय्यद बाबा के उर्स में मांगी अमन-चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 24 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में हर साल की तरह हजरत शाह सैयद बाबा का सालाना उर्स पूरे अदब-ओ-एहतराम व शान-ओ-शौकत के साथ शुक्रवार को मनाया गया। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने हाजिरी लगाई और मन्नतें मानीं। भारी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों के कारण मजार स्थल में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
महिलाएं भी भारी संख्या में बाबा की मजार में जाकर अगरबत्ती, लोबान सुलगाकर सिन्नी चढ़ाईं और मन्नतें मानीं। रात को जवाबी कव्वाली का शानदार प्रोग्राम हुआ। इस दौरान बांटे गए लंगर में लोगों ने तबर्रुक लिया।
विज्ञापन
शाम सात बजे के बाद से बाबा की मजार पर अकीदतमंदों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ लोग सामूहिक रूप से चादर और गागर लेकर गाजे बाजे के साथ मजार पर गए और चादरपोशी की। उर्स में मुल्क और जिले में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। हिंदुओं ने भी मजार पर जाकर माथा टेका और मन्नतें मानीं। रात को जवाबी कव्वली के शानदार प्रोग्राम में कोलकाता से आए साबिद अनवार कव्वाल ने अमनपरस्ती, मजहबी कलाम पेशकर वाहवाही लूटी। वहीं बरेली से आई निसात परवीन कव्वाला ने भी कव्वाल के कलामों का जवाब देकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर किया। दोनों कव्वालों ने अपने-अपने पिया सैय्यद को अव्वल बताया। इस मौके पर वसीम घोषी, इब्राहीम, सरवर सौदागर, पप्पू सौदागर, इसराइल फारुकी, चुन्ना राइन, सोनू, आफताब, सरताज, मोहम्मद शमीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन