फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   swatnantr dev singh in fatehpur

Fatehpur News: निर्माण में लापरवाही पर जल शक्ति मंत्री ने लगाई फटकार

Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
swatnantr dev singh in fatehpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बड़ागांव परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिली शिकायतों पर सुनवाई की। उन्होंने निर्माण करने वाली कम्पनी पाॅवर मैक के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई। जल शक्ति मंत्री के तेवर देख अफसर सकते में आ गए। उन्होंने नवम्बर माह तक हर हाल में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का काम पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जल शक्ति मंत्री ने गांव में बरसात से पूर्व खोदे गये मार्गों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।

जल शक्ति मंत्री बड़ागांव में ग्रामीणों के घर भी गए। वहां जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। बड़ागांव परियोजना पर एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं ने उनको पानी जांच की प्रक्रिया भी दिखाई। ग्रामीणों ने उनसे पाइप लाइन डालने के बाद मार्ग की मरम्मत नहीं किये जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने फटकार लगाई और जल्द मार्ग दुरुस्त कराने को कहा। बता दें, कि जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत बड़ा गांव परियोजना से 4 राजस्व गांवों की 2500 आबादी को हर घर जल का लाभ दिया जाना है। परियोजना का 80 प्रतिशत काम पूरा भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed