{"_id":"69b1ca53b9cc78dd6f09599b","slug":"sujanpur-pradhan-and-gulabi-gang-democratic-president-honored-in-the-capital-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-150759-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सुजानपुर प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष राजधानी में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सुजानपुर प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष राजधानी में सम्मानित
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर सुजानपुर प्रधान हेमलता को सम्मनित करते केंद्रीय पंचायतीराज मंत्र
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
फतेहपुर। बहुआ ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजानपुर की प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल को नई दिल्ली के आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री, विभागीय सचिव और यूनिसेफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
सम्मेलन के दौरान हेमलता पटेल की सफलता की कहानियों को बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। सुजानपुर को महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के उनके मॉडल को विशेष रूप से स्थान दिया गया और उसे उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय सम्मेलन में हेमलता पटेल के साथ तेलियानी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिश्रामऊ की प्रधान बीनू देवी ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने विकासात्मक नवाचारों और आधुनिक पंचायत प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की और उनसे जुड़े गुर सीखे।
विज्ञापन
सम्मान मिलने पर हेमलता पटेल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जैसे प्रतिष्ठित मंच पर केंद्रीय नेतृत्व और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के बीच उनके कार्यों को पहचान मिलना गौरव की बात है। यह सम्मान उनकी पंचायत के प्रत्येक नागरिक और जनपद के विश्वास की जीत है।

डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर सुजानपुर प्रधान हेमलता को सम्मनित करते केंद्रीय पंचायतीराज मंत्र- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक