फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sudhir and Pinky top in 400 meter race

Fatehpur News: 400 मीटर दौड़ में सुधीर और पिंकी अव्वल

Wed, 11 Feb 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sudhir and Pinky top in 400 meter race
फोटो-39-लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत ​शिक्षक
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतिनगर में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 400 मीटर दौड़ में सुधीर और पिंकी ने बाजी मारी। इसके साथ ही कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सुधीर प्रथम, अनमोल द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में पिंकी देवी प्रथम, खुशी देवी द्वितीय और चांदनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में पंकज प्रथम, प्रांशु द्वितीय और आशीष कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में अनीता प्रथम, पिंकी द्वितीय और राधिका तृतीय रही। जूनियर वर्ग बालक 400 मीटर दौड़ में विनीश प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और अजय तृतीय, बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, मोनिका द्वितीय और प्रिंसी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद जूनियर स्तर बालक वर्ग में अर्जुन प्रथम, लक्ष्य कुमार द्वितीय और शुभम कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में पलक प्रथम, मुस्कान द्वितीय और सोनिका तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में आयुष प्रथम, रावेंद्र द्वितीय और अनुज तृतीय, बालिका वर्ग में अनीता प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और रचना देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक जूनियर स्तर बालक वर्ग में प्रियांशु प्रथम, सावंत द्वितीय और सैफ अली तृतीय, बालिका वर्ग में कोमल प्रथम, अनुष्का द्वितीय और नंदनी तृतीय रहीं। चक्का फेंक जूनियर स्तर बालक वर्ग में प्रियांशु प्रथम, क्षत्रपाल द्वितीय और सुमित कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में नंदनी प्रथम, शिवानी द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ भिटौरा दीप्ति रिछारिया, बीईओ नगर जिलेदार सिंह और आरएसएस के जिला कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन बीएसए भारती त्रिपाठी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा सिंह, दिलीप सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष सचान, धनंजय द्विवेदी, अतुल सिंह, शशांक सिंह और मृदुल शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

फोटो-39-लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत शिक्षक

फोटो-39-लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed