फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   students,teacher,vetan

नामांकन बढ़ाने में फेल प्रधानाध्यापकों पर बड़ी कार्रवाई

Thu, 05 May 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
students,teacher,vetan
फतेहपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने में फेल साबित हुए 1169 प्रधानाध्यापकों का मई माह का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए की इस कार्रवाई से परिषदीय शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2128 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों को 20 प्रतिशत नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 1169 स्कूल नामांकन का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए। बीएसए
विज्ञापन

संजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के बाद भी यदि नामांकन का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो इन स्कूलों के सहायकों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि कार्रवाई की शुरुआत है। अगर लक्ष्य पूरा नहीं होता, तो निलंबन या प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई भी होगी। वर्तमान में नामांकन का डाटा पास आउट होने से बच्चों की संख्या से सिर्फ चार हजार अधिक पहुंचा है, लेकिन शासन ने 50 हजार नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इसे पूरा करना ही होगा।

ब्लाक---------प्रधानाध्यापक
ऐरायां-------------27
अमौली------------83
असोथर-----------112
बहुआ-------------84
भिटौरा-------------80
देवमई-------------37
धाता--------------53
हसवा-------------77
हथगाम-----------141
मलवां------------132
खजुहा-------------95
विजयीपुर----------114
तेलियानी----------108
नगर क्षेत्र-----------26
..........................................
योग-------------1169
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने गांवों में बड़ी संख्या में निजी स्कूलों को मान्यता दे रखी है। इनके अलावा बड़ी संख्या में बिना मान्यता वाले स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। ऐसे मेें बड़ी संख्या में बच्चे निजी स्कूलों में नामांकन कराते हैं। यही कारण है कि परिषदीय स्कूलों का नामांकन का लक्ष्य नहीं पूरा हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed