फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student lost her life due to stunting, FIR registered against her friend

Fatehpur News: स्टंटबाजी में छात्र की गई थी जान, साथी पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Student lost her life due to stunting, FIR registered against her friend
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में 26 जनवरी को हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजन ने बाइक पर स्टंटबाजी करने में बेटे की माैत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र के गोंदहा निवासी भगवानदीन ने पुलिस को बताया कि जहानाबाद थाने के मंगलपुर टकौली निवासी पाैत्र हिमांशु पुत्र सुभाष पाल विकास इंटर काॅलेज में 11वीं का छात्र था। वह 26 जनवरी को बिंदकी आलमपुर निवासी रत्नेश, बरिगवां निवासी अभिषेक, जहानाबाद चौक निवासी अर्थात ओमर, बकेवर के मुरारपुर निवासी लकी व नोनारा गांव के लकी संग घूमने निकला था। हिमांशु अपनी बाइक लेकर गया था। रास्ते में हिमांशु की बाइक लकी ने ले ली। रत्नेश ने अपनी बाइक में हिमांशु को बैठा लिया। तेज रफ्तार में रत्नेश लापरवाही से बाइक लहराते हुए स्टंट कर रहा था।
विज्ञापन

बिंदकी में ललौली मोड़ पर कैलाश मंदिर के पास रत्नेश ने बाइक उछाली। इसी वजह से पीछे बैठा हिमांशु सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे बाद सभी लड़के हिमांशु को घायल हालत में छोड़कर भाग निकले। साथ में हिमांशु की बाइक भी ले गए। सीएचसी में हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि रत्नेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed