{"_id":"60f1d7498ebc3e549a49499a","slug":"student-feliciated-fatehpur-news-knp6406402141","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेष्ठा परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेष्ठा परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
खागा/छिवलहा। जिलास्तरीय श्रेष्ठा परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय स्टाफ के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों को सम्मानित करके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मां गौरा शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र कशिश सिंघानिया का 11वीं कक्षा के लिए श्रेष्ठा योजना में चयन हुआ है। प्रबंधक ज्ञानेंद्र गौरव ने कशिश को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनके अलावा केदारनाथ शुक्ला, शिक्षिका गिरिजा सिंह, विधायक कृष्णा पासवान ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी
प्रकार निष्पक्षदेव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसंडी के छात्र अनिकेत कुमार का नौवीं कक्षा के लिए चयन हुआ है। छात्र को विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, ब्लाक प्रमुख नेहा त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ शिक्षक रामनरेश तिवारी ने छात्र को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। हथगाम क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई के छात्र दीपक कुमार ने श्रेष्ठा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 11 में दीपक का प्रवेश होगा। प्रधानाचार्य प्रमोद द्विवेदी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्र दीपक और उनके पिता गोवर्धन को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर शिक्षक अवध किशोर, आवास कुमार, मनीष सिंह, राजेश मौर्य, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।