{"_id":"6a2083ca67d4d7d72600a788","slug":"student-falls-victim-to-cyber-fraud-of-116-lakh-after-being-lured-with-the-promise-of-double-the-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155991-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दोगुनी रकम का झांसा देकर छात्रा से 1.16 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दोगुनी रकम का झांसा देकर छात्रा से 1.16 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
किशनपुर। दोगुनी रकम लौटाने का लालच देकर साइबर ठगों ने छात्रा से एक लाख 16 हजार 601 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता ने साइबर पोर्टल और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा निवासी शेर सिंह की पुत्री शालिनी सिंह स्नातक की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि 31 मई की शाम करीब पांच बजे उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक भेजा गया। इसमें जरूरतमंद छात्रों की मदद के नाम पर निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया।
शुरुआत में छात्रा ने दो हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद व्हाट्सएप पर संदेश आया कि योजना में जुड़ने के लिए पांच हजार रुपये और जमा करने होंगे। इस पर उसने तीन हजार रुपये और भेज दिए।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार ठगों ने लगातार अधिक लाभ का लालच देकर 31 मई की शाम से दो जून की दोपहर तक अलग-अलग किस्तों में कुल एक लाख 16 हजार 601 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद ठगों ने 48,802 रुपये और मांगे। शक होने पर छात्रा ने आगे भुगतान करने से इन्कार कर दिया।
उसने साइबर पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बुधवार को थाने में भी तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
युवक खाते से 99 हजार रुपये निकाले
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने एक युवक के खाते से 99 हजार 500 रुपये पार कर दिए। सदर कोतवाली क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि बैंक खाते से तीन अप्रैल को साइबर अपराधियों ने 99 हजार 500 रुपये निकाल लिए हैं। मैसेज आने के बाद घटना की जानकारी हुई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।