फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Story of development told by exhibition on Uttar Pradesh Day

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदर्शनी लगाकर बताई विकास की गाथा

Sat, 25 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Story of development told by exhibition on Uttar Pradesh Day
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगी। उत्तर प्रदेश कार्यक्रम की थीम विकास व विरासत की प्रगति पर रही। इसमें जैविक खेती व हस्तशिल्प उत्पादों से लेकर तमाम विभागों ने अपनी योजनाओं से जुड़े कैंप लगाए गए। इसमें मिलेट्स फूड्स की प्रतियोगिता भी हुई। अतिथियों ने अलग-अलग रेस्टोरेंट की तरफ से बनाए गए मिलेट्स फूड के स्वाद चखे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल्स का अवलोकन भी किया। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। हम सबको पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना होगा। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है। महाकुंभ को लेकर कहा कि प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन दिव्यता और भव्यता के साथ किया जा रहा है। विश्व पटल पर इसकी प्रशंसा हो रही है। 144 वर्षों के बाद आए महाकुंभ सभी भागीदार बनें। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक विकास गुप्ता, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व जिलाधिकारी रविंद्र सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


जनपद में जैविक खेती को बढ़ावा
जिले के गंगा बेल्ट के सात से आठ किलोमीटर के रेंज में जैविक खेती की शुरुआत की गई है। ऐरायां ब्लॉक के किसान छोटेलाल व अखिलेश ने बताया कि पिछले दो साल से जैविक खेती कर रहे हैं। वह आलू, प्याज, मिर्च, धनिया, पालक, गोभी, मटर व धान-गेहूं समेत कई तरह की फसलें उगाते हैं। हर साल पैदावार बढ़ रही है। अभी जैविक खाद्यान्य को बेचने का कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। उसे रासायनिक उत्पादों के बराबर रेट में ही बेचना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से जैविक खेती में 4800 रुपये प्रति एकड़ मदद व जैविक खाद बनाने का सामान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed