फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stomach and viral patients increased due to humid heat

Fatehpur News: उमस भरी गर्मी से बढ़े पेट और वायरल के रोगी

Wed, 23 Aug 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Stomach and viral patients increased due to humid heat
फतेहपु्र। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर लिया है। छिटपुट बारिश से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। उस पर बिजली की समस्या के कारण हालात और ज्यादा खराब हो रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में करीब 1100 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें करीब साढ़े पांच सौ मरीज संक्रामक रोगों के रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद मंगलवार को रिमझिम बारिश तो हुई लेकिन इससे उमस से निजात नहीं मिली। दोपहर में धूप तेज होन पर लोग पसीने से तर नजर आए। आलम यह रहा कि पंखे, कूलर तक उमस भरी गर्मी में बेकार साबित हुए। इसके अलावा बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। फाल्ट व लोड का बहाना देकर आठ-आठ घंटे बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में लोग तेजी से संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में पेट, वायरल फीवर और त्वजा रोग से जुड़े मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना पांच से छह सौ मरीज संक्रामक बीमारियों के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

.......
कोट्स
इस समय वायरल फीवर, पेट संबंधी व एलर्जी के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए पानी कोे उबाल कर पीएं और ढक कर रखें। धूल से बचें, पत्तेदार सब्जियों को नमक, पानी से धोकर ही खाएं। काफी देर से रखे कटे फलों को न खाएं, डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई दवा लें, बाहरी चीज खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश चंद्र राजवंशी, फीजिशियन
कोट्स

बारिश कम होने की वजह से गर्मी व उमस बढ़ी है। रविवार व सोमवार को अधिकतम तापमान 35 से 36 व न्यूनतम 24 से 25 रहा है। वहीं, मंगलवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। बारिश न होने उमस बढ़ी है। आने वाले दो दिनों में जनपद में मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिल सकती है।
- वसीम खान, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed