फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stolen from cook's house built in PAC campus

Fatehpur News: पीएसी परिसर में बने कुक के घर से चोरी

Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Stolen from cook's house built in PAC campus
फतेहपुर। पीएसी परिसर स्थित चिकित्सालय में तैनात कुक के घर पर अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी कर लिया। पीड़ित कुक ने पुलिस को तहरीर सौंप कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित 12वीं वाहिनी पीएसी स्थित चिकित्सालय में कुक के पद पर तैनात श्याम बिहारी ने राधा नगर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पीएसी परिसर में बनी कालोनी में वह रहते हैं। 29 अगस्त को वह आवास पर ताला लगाकर प्रयागराज चले गए थे। रविवार सुबह जब वापस आये तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे जेवर और 50 हजार की नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि घर पर कोई नही था और वापस आने पर घर के अंदर सामान बिखरा था, जिसकी जानकारी पीएससी सेना नायक और राधानगर थाने को दिया। थानाप्रभारी राजकिशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed