फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   stock of vaccine exhausted, chaos created

वैक्सीन खत्म होने पर लोगों नेअधिकारियों पर निकली भड़ास

Sun, 08 Aug 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
stock of vaccine exhausted, chaos created
असोथर। कस्बा की पीएचसी में कोविड-19 वैक्सीन न लगाए जाने पर लोगों ने आक्रोश जताया और हंगामा किया। पुलिस के आने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही पीएचसी में महिलाओं की भीड़ जुट गई। महिलाएं लाइन लगाकर अपने नंबर का इंतजार करती रहीं। शाम को स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन खत्म हो जाने की बात कह कर टीका लगाना बंद कर दिया। इस पर लोगों ने आक्रोश जताया। दिनेश, रजत, गणेश, संदीप, सोनू, गीता, संगीता, कलावती, पार्वती, शकुंतला ने बताया कि सुबह 11 बजे से टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे। शाम को सात बजे वैक्सीन न होने की बात कह कर टीका लगाना बंद कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया 90 वैक्सीन रहीं हैं, जिनको लगा दिया गया है। जो लोग रह गए है, उनको सोमवार को टीका लगाया जाएगा।

फतेहपुर। कोरोना वैक्सीन का स्टाक खत्म होने से जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति बंद जैसी रही। शनिवार को सिर्फ 1025 लोगों का टीकाकरण हो पाया। इनमें 467 युवा शामिल हैं। वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. सुरेश चंद्र ने बताया कि रविवार को वैक्सीनेशन बंद रहता है। सोमवार की सुबह तक वैक्सीन की व्यवस्था कर ली जाएगी। फिलहाल जिले में वैक्सीन का स्टाक खत्म है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed