{"_id":"6a4418571186a7f765086fa9","slug":"stf-nabs-50000-rupees-robber-who-was-absconding-for-16-years-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157725-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 16 साल से फरार 50 हजार के इनामी लुटेरे को एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 16 साल से फरार 50 हजार के इनामी लुटेरे को एसटीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर/औंग। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर 2014 में हुई नौ लाख रुपये की लूट के मामले में फरार 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे फतेहपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। लखनऊ एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने उसकी तलाश के लिए एक टीम लगाई थी।
सुल्तानपुर जिले के बज्जू हड़ही निवासी बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला औंग थाने से 2014 से वांछित चल रहा था। उसने अपने चार साथियों के साथ 22 दिसंबर 2014 को रामपुर मोड़ से एक व्यापारी से नौ लाख रुपये लूटे थे। उसके अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके थे। पुलिस से बचने के लिए बाबा 2014 से दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में छिपा था। वह महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक में नाम बदलकर ट्रक चलाता था। बीच-बीच में वह अपने परिवार से मिलने घर आता रहता था।
एसटीएफ की विभिन्न इकाइयां पुरस्कार घोषित अपराधियों की सूचनाएं जुटा रही थीं। एएसपी विशाल विक्रम सिंह के निर्देश पर निरीक्षक शिवनेत्र सिंह और उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने इनामी बाबा उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह किसी से मिलने फतेहपुर आ रहा था। औंग प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि 2016 में कोर्ट में हाजिर न होने पर उस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ ने इस फरार इनामी अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है।