{"_id":"679a80072d24f35bc00a866c","slug":"steps-of-50-thousand-kumbh-pilgrims-stopped-for-14-hours-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-128398-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 50 हजार कुंभ यात्रियों के कदम 14 घंटे तक थमे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 50 हजार कुंभ यात्रियों के कदम 14 घंटे तक थमे रहे
विज्ञापन
फतेहपुर। महाकुंभ में मंगलवार देर रात हादसे के बाद रात करीब तीन बजे हाईवे पर प्रयागराज जा रहे यात्रियों को रोक दिया गया। जनपद की सीमाओं पर 14 घंटे तक करीब 50 हजार कुंभ श्रद्धालु रुके रहे। शाम करीब पांच बजे से धीरे-धीरे प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शहर के मदारीपुर मैदान, खागा के नवीन गल्ला मंडी समेत होटलों, ढाबों और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था की गई। (संवाद)
शहर में बुधवार सुबह 9 बजे ही कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। शहर से प्रयागराज की ओर जाने वाले लोगों को लोधीगंज ओवरब्रिज से वापस कर दिया गया। अन्य जनपदों या अन्य राज्यों से जो लोग हाईवे से सीधे प्रयागराज की ओर जा रहे थे, उन्हें चकमुगल ओवरब्रिज के पास बैरिकेडिंग लगाकर मदारीपुर मैदान की ओर भेजा गया।
फतेहपुर। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को सुबह 10 बजे से मदारीपुर मैदान की ओर भेजना शुरू किया गया। यहां 10:30 बजे से गाड़ियों की लाइन लगना शुरू हो गई। 10 मिनट में 20 गाड़ियां पहुंच गईं। कुछ ही समय में 100 से अधिक लोग जुट गए। इसी बीच 10:35 बजे तक मौके पर एसडीएम सदर प्रदीप रमन, नगर पालिका ईओ रविंद्र सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे व अन्य अधिकारियों समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई। आनन-फानन मौके की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। मदारीपुर मैदान में सुबह 11:30 बजे तक 80 से अधिक गाड़ियां पहुंच गईं और 500 से अधिक श्रद्धालु जुट गए। दोपहर 12:30 बजे तक 250 से अधिक गाड़ियां और 2000 के आसपास लोग पहुंच गए। दोपहर 1:30 बजे तक तकरीबन 400 गाड़ियां पहुंच गईं और श्रद्धालुओं की संख्या करीब 3000 हो गई। दोपहर साढ़े तीन बजे 6000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की सूचना मिली। ज्यादातर श्रद्धालु हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से आए थे। वहीं शहर के होटलों और अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं को रोककर भंडारा आयोजन किया गया। शहर भर में ही अलग-अलग जगह करीब 10 हजार लोग रुके। इसी तरह खागा में करीब 600 गाड़ियां रुकी और करीब पांच हजार से अधिक लोग रुके। जनपद के 15 प्वाइंट से अधिक जगहों पर वाहनों को रोका गया। जिले से जुड़े कौशांबी बार्डर अफोई पर भी पांच हजार श्रद्धालुओं को रोका गया। मदारीपुर मैदान में पेयजल के लिए नगर पालिका ने पानी के दो टैंकर लगाए गए। 10-10 सीटों का एक-एक मोबाइल टॉयलेट महिलाओं और पुरुषों के लिए लगाया गया। मौके पर दो मोबाइल एंबुलेंस समेत 5 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए।