फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   State President of BKU entered the house and got beaten up.

Fatehpur News: भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट

Wed, 20 Sep 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
State President of BKU entered the house and got beaten up.
छिबरामऊ। पुरानी रंजिश में बहवलपुर में भाकियू (बलराज) गुट के प्रदेश अध्यक्ष व उनके परिजनों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने व बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ग्राम बहवलपुर निवासी सुधीर हजेला ने बताया कि काली देवी मंदिर से पूजा करके लौट रहा था, उसी समय गांव के ही अवधेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष भाकियू बलराज ने अपने परिवार के प्रताप यादव उर्फ बंटू यादव, सौरभ यादव, पुष्पेंद्र यादव, अक्कू यादव व आठ-दस लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दबाव बनाने लगे कि गवाही वापस ले लो और सर पर तमंचा रखकर गवाही वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। गाड़ी में पकड़कर घर ले गए। दो-तीन घंटे बंधक बनाने रखा। इस बीच भी इन लोगों ने गवाही वापस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन





छवि खराब करने को रचा जा रहा षडयंत्र

भाकियू (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि उनकी छवि खराब करने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराए जाने मांग करते हुए षडयंत्र रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed