फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   State Bank for cash and consumers in the police clash

कैश के लिए स्टेट बैंक में पुलिस और उपभोक्ताओं में झड़प

Thu, 08 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
State Bank for cash and consumers in the police clash
स्टेट बैंक पत्थरकटा में रुपया निकालने के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
जिले में नोटबंदी का संकट बरकरार है। बैंकों में कैश किल्लत से आए दिन कर्मियों और उपभोक्ताओं में झड़प हो रही है। वहीं एटीएम बंद पड़े हैं। बुधवार को करेंसी के लिए उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा। स्टेट बैंक पत्थरकटा शाखा में कैश के लिए सुबह से लंबी लाइन लगी रही। दोपहर में अधिक भीड़ होने से गेट में प्रवेश को लेकर उपभोक्ताओं और ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों में झड़प भी हो गई। करीब आधे घंटे तक हो हल्ला मचने से अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक प्रीती सचान ने बताया कि पांच दिसंबर को जिन लोगों को कैश नहीं मिल पाया था उन्हे कूपन दिया गया था। छह दिसंबर को अवकाश होने की वजह बुधवार को भीड़ अधिक रही। कूपन वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त काउंटर लगातर कैश दिया गया है। इसी प्रकार पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन शाखा में कैश खत्म होने से उपभोक्ता निराश होकर लौट गए। उपभोक्ता बैंक कर्मियों व शाखा प्रबंधक को घेरे रहे, लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि कैश कम मिल रहा है जो मिल रहा बांट रहे हैं। इसी प्रकार एचडीएफसी, एक्सिस, आईडीबीआई और बैंक आफ बड़ौदा में लोगों की भीड़ रही। अधिकांश बैंकों में कैश का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed