फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sports stadium and the team championship was won by Maharishi

स्पोर्ट्स स्टेडियम व महर्षि ने जीती टीम चैंपियनशिप

Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium and the team championship was won by Maharishi
स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जिला एथलेक्टिस संघ के तत्वावधान में जिला एथलेक्टिस प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने किया। इस मौके पर भारती पटेल ने एथलेक्टिस शपथ ग्रहण किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 बालक वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के शुभम राय तो अंडर 14 में स्पोर्ट्स स्टेडियम की शबा बेस्ट एथलीट रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर 16 बालक वर्ग में स्टेडियम के सागर कुमार और बालिका वर्ग में निरंकारी बालिका इंटर कालेज की छात्रा अल्पना देवी बेस्ट एथलीट रहीं। वहीं बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम और बालिका वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर ने टीम चैंपियनशिप जीती। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा.वेदपति मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिणाम एक नजर में ---
अंडर 14 बालक वर्ग --
100 मीटर दौड़-शुभम राय प्रथम, सूर्यांश पांडेय द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय।
600 मीटर दौड़- आशीष वर्मा प्रथम, विक्रम द्वितीय, अनुराग यादव तृतीय।
लंबी कूद- बिलाल अहमद प्रथम, अजीज खान द्वितीय, सिप्टैन तृतीय।
शाट पुट- अभय तिवारी प्रथम, मो.बिलाल द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय।

अंडर 14 बालिका वर्ग --
100 मीटर दौड़- शबा प्रथम, उम्मे हबीबा द्वितीय, मुवशिरा तृतीय।
600 मीटर दौड़- शिव लोचना प्रथम, शीलू द्वितीय, शोभना तृतीय
लंबी कूद- निशा गौतम प्रथम, प्रीति सिंह कुशवाहा द्वितीय, भावना गौतम तृतीय।
शाट पुट- प्रतीक्षा प्रथम, आकांक्षा उमराव द्वितीय, अंबर गौतम तृतीय।

अंडर 16 बालक वर्ग ---
100 मीटर- प्रशांत कुमार प्रथम, मो.अमील द्वितीय, विनय तृतीय
200 मीटर- मनीष कुमार प्रथम, पियूष कुमार द्वितीय, जयशंकर मिश्रा तृतीय
400 मीटर दौड़ अकमल रजा प्रथम, मयंक सिंह द्वितीय, मंजीत सिंह तृतीय।
1000 मीटर दौड़- राम सिंह प्रथम, हिमांशु द्वितीय, मनीष कुमार तृतीय
लंबी कूद- सागर कुमार प्रथम, अंकित तिवारी द्वितीय, प्रशांत पांडेय तृतीय।
शाट पुट - वैभव सिंह प्रथम, साइन जाफर द्वितीय, हिमांशु यादव तृतीय।

अंडर 16 बालिका वर्ग --
100 मीटर दौड़- अनन्या मिश्रा प्रथम, शमा प्रवीन द्वितीय, अंशिका सिंह तृतीय।
200 मीटर दौड़- कशिश प्रथम, शमा द्वितीय, निकिता तृतीय
400 मीटर दौड़- अल्पना प्रथम, अंकिता द्वितीय, सिमरन कुशवाहा तृतीय।
1000 मीटर दौड़- प्रीति देवी प्रथम, आरती देवी द्वितीय, खुशी सिंह तृतीय।
लंबी कूद- प्रियंका प्रथम, सौम्या तिवारी द्वितीय, प्रांजल तृतीय।
शाट पुट- प्राची तिवारी प्रथम, श्वेता सिंह द्वितीय, युसरा असरार तृतीय।
क्रास कंट्री-
अंडर 20- किशन सिंह प्रथम, राजा सिंह द्वितीय, आशिफ खान तृतीय।
अंडर 18- शिवम सिंह प्रथम, मोहम्मद उमर द्वितीय, यश मिश्रा तृतीय।
अंडर 16- रिंकू प्रथम, उमैर हसन द्वितीय, सचिन यादव तृतीय।
--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed