{"_id":"60300c988ebc3ee9784853da","slug":"spl-landed-on-the-road-carrying-a-gas-cylinder-fatehpur-news-knp6129251171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन
बिंदकी। गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सपा ने शुक्रवार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। सपाई सिर में रसोई गैस का सिलेंडर लेकर निकले।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे सपा नेत्री अनु मिश्रा के नेतृत्व में राजकीय बस स्टॉप परिसर में समर्थक इकट्ठा हुए। गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सपाइयों ने जुलूस निकाला।
जुलूस नगर के गांधी चौराहा, तहसील रोड होते हुए तहसील पहुंचा। जहां पर नारेबाजी की गई। बाद में एसडीएम प्रियंका सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर यूनुस खान, रामखेलावन, ज्योति सिंह, सलमान, सोहेल, विनय तिवारी, अंबिका प्रसाद, सुनील कुमार, राजकुमार सिंह, उमाकांत द्विवेदी, पप्पू सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।