फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP workers taught lessons

सपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

Sat, 25 Jul 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
SP workers taught lessons

क्षेत्र के रक्षपालपुर नहर कालोनी और हथगाम में शुक्रवार को सपाइयों ने बैठक करके साइकिल रैली की तैयारियों पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी गई। साइकिल रैली एक अगस्त से 14 अगस्त तक लगातार पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगी।

विज्ञापन

दोनों विधान सभाओं के प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि मिशन 2017 को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन पहुंचाना है। साइकिल रैली के माध्यम से पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जाए। वहीं विरोधी दलों के कुप्रचारों को आम जनता को बताया जाए। बैठक में सेक्टर प्रभारी और कमेटियों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई। खागा विधान सभा क्षेत्र के रक्षपालपुर की  बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, तौफीक अहमद, ओमप्रकाश गिहार, मतीन अहमद, शकील अंसारी, डाक्टर अफसर अली, बिन्नू यादव, रवि यादव, दयालू गुप्ता, इसी प्रकार हुसैनगंज विधानसभा की बैठक हथगाम में हुई। इसमें सपा नेता राफे राना, विपिन यादव, अशोक पटेल, महेंद्र फौजी, सुघरलाल यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed