फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP promising sipahi honored

होनहार सिपाही का एसपी ने सम्मान किया

Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP promising sipahi honored

अपनी सूझबूझ से इलाके को सांप्रदायिकता की आग से

विज्ञापन
बचाने वाले होनहार कांस्टेबल राम किशोर यादव को एसपी राजीव मल्होत्रा ने खुद 25 सौ रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंटगांव में दस दिन पहले एक वर्ग की बारात जा रही थी। रास्ते के विवाद में दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए थे। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने लगा था।

पूर्व प्रधान की सूचना पर बीट कांस्टेबल रामकिशोर चंद मिनट में घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दोनों पक्ष असलहे व डंडे लेकर आमने-सामने आ गए थे। तभी वह एक पक्ष को किसी तरह किनारे ले गए।

इस कवायद में इन्हें दोनों पक्षों की ओर से गाली भी बर्दाश्त करनी पड़ी। फिर भी हिम्मत न हार धक्कामुक्की के बीच रामकिशोर बवाल को शांत करने में लगे रहे। अंतत: उन्हें सफलता मिल भी गई और तब तक भारी संख्या में फोर्स भी आ पहुंची और बवाल शांत हो गया।

एसपी ने कहा कि अगर सिपाही की बीट में पकड़ मजबूत हो तो कोई भी सांप्रदायिक तनाव की घटना नहीं हो सकती है। बवाल को शांति में बदलने वाले रामकिशोर यादव को मंगलवार को अपने कार्यालय में एसपी राजीव मल्होत्रा व एएसपी राजकमल यादव ने सम्मानित किया।

उधर, कांस्टेबल राम किशोर यादव का कहना है कि यह सम्मान उनके लिए बड़े गौरव की बात है क्योंकि पहले कभी सराहनीय कार्य का इतनी जल्दी इनाम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed