फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP comes out in support of farmers, 100 SP arrested

किसानों के समर्थन में उतरे जिलाध्यक्ष समेत 100 सपाई गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
SP comes out in support of farmers, 100 SP arrested
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के पक्ष में सपाइयों ने आवाज उठाई। इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जहानाबाद विधानसभा से की।
विज्ञापन

वह पुलिस को चमका देकर अपनी गाड़ी की जगह दूसरे की गाड़ी से आए। सपाइयों ने साइकिल रैली निकाल कर कृषि कानून को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं जिलाध्यक्ष समेत करीब 100 सपाइयों को पुलिस ने रैली निकालने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। देर रात सपाइयों को छोड़ा गया।
जहानाबाद विधान सभा के नोनारा गांव में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों की है। तीन कृषि कानून में भी खेती को पूरी तरह से प्राइवेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसान अपनी फसल की बुआई करने के समय ही पूंजीपतियों के साथ एग्रीमेंट कर देगा। किसानों के विरोध को सपा हवा देगी। पूरे प्रदेश में इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर जहानाबाद विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पप्पू, भोलानाथ उत्तम, अनवर यादव, मुनीश उत्तम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने हाईवे के भिटौरा चौराहे पर और सपा नेता आजम खान ने बिंदकी बस स्टाफ के पास सुबह 11.30 बजे सपाइयों को इकट्ठा किया।
बाईपास में सपाइयों के एकजुट होने की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और भीड़ कम करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। यहां से करीब 50 सपाइयों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन में रखा गया। इसमें जिलाध्यक्ष के अलावा चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, चंद्रप्रकाश लोधी, अरुणेश पांडेय, शकील गोल्डी, राजन तिवारी, मोहम्मद शाबिर, अशोक सिंह, नरेश कोरी रहे।
जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में सपाई शांति पूर्वक रैली निकालने जा रहे थे। इकट्ठा होने पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सब प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिस तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।
अयाह शाह विधानसभा में सपानेत्री रीता प्रजापति और जिला महासचिव देवीगुलाम कुशवाहा ने साइकिल रैली निकाल कर कृषि कानून का विरोध किया। खागा विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद ने साइकिल रैली निकाली। इस मौके पर चौधरी राजेश यादव, परवेज आलम मौजूद रहे।

हुसैनगंज विधानसभा में फरमानुल हक, राजेश यादव, चंद्रशेखर फौजी और अयोध्या पासवान ने साइकिल रैली निकाल कर कृषि कानून का विरोध किया। बिंदकी विधान सभा अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव व सूरजपाल पासवान ने साइकिल रैली निकाली और कृषि कानून का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed