फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP candidates in 10 of the 13 blocks

13 ब्लाकों में से 10 के सपा प्रत्याशी घोषित किए गए

Tue, 02 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
SP candidates in 10 of the 13 blocks

समाजवादी पार्टी में ब्लाक प्रमुख की प्रत्याशिता को

विज्ञापन
लेकर मचे घमासान के चलते अभी भी तेरह में से तीन ब्लाकों में प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए। आमराय बनाने के चक्कर में 24 जनवरी को घोषित सूची पूरे आठ दिन बाद जारी हो पाई। पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ वीरन यादव की पत्नी रत्ना देवी को विजईपुर ब्लाक से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सपा जिला कार्यालय में प्रदेश से जारी ब्लाक प्रमुखों की सूची सोमवार की शाम जारी की गई। प्रत्याशिता को लेकर एका न बन पाने के कारण ऐरायां, भिटौरा, हंसवा ब्लाकों में प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए।

पार्टी सूत्रों की मानें, तो हंसवा ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी के लिए दो पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी और पूर्व प्रमुख इंद्रसेन यादव के भाइयों के  नाम पैनल में भेजे गए थे, लेकिन भिटौरा और ऐरायां समेत अन्य सभी ब्लाकों में एकल नाम भेजे गए थे।

प्रदेश हाईकमान ने तीन को छोड़कर शेष 10 ब्लाकों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

विजईपुर ब्लाक से रत्ना देवी पत्नी पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ वीरन यादव, धाता से शिवलाल सोनकर, हथगाम से वीना सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह, असोेथर से सविता देवी पत्नी बाबूलाल, तेलियानी से अनीता साहू पत्नी राजू साहू

बहुआ से महेंद्र सिंह यादव, अमौली से कमला देवी पत्नी मुन्नीलाल, खजुहा से सीमा सिंह पत्नी सुतीक्षण सिंह, देवमई से कुश वर्मा व मलवां ब्लाक से तेजबहादुर निषाद प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed