{"_id":"57532d404f1c1b7d2f10a57a","slug":"sp-also-strongly-emphasize-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का भी बूथ मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का भी बूथ मजबूती पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पार्टी जिला कार्यालय में बैठक करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2017 फतह की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। शनिवार को सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई सपा की बैठक में बूथ कमेटियों को सक्रिय कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने विधान सभावार निकाली गई साइकिल यात्रा की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ कमेटियां ही असली चुनाव लड़ती हैं, इनको मजबूत और सक्रिय रखना, हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए संगठन पदाधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे बूथ कमेटियों की हर संभव मदद करें, जिससे वह अपने दायित्वों में खरी उतर सकें।
जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में आ रही दिक्कतें संगठन तक पहुंचाएं, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयकुमार जैकी, जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा, बिंदकी प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक, सदर प्रत्याशी चंद्रप्रकाश लोधी, अयाह शाह प्रत्याशी रीता प्रजापति, हुसैनगंज प्रत्याशी मोहम्मद सफी, पूर्व सांसद राकेश सचान, नफीस उद्दीन, मोईन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में नहीं आए खागा प्रत्याशी- फतेहपुर। सपा की मासिक बैठक में खागा विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी विनोद पासवान नहीं आए। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चा होती रही।