{"_id":"591dee314f1c1bfc71f2523b","slug":"son-of-the-only-son-in-the-clash-of-tempo-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-बाइक की भिड़ंत में इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-बाइक की भिड़ंत में इकलौते बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 19 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो शिवम श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा मोड़ पर गुरुवार को मीरपुर गांव के पास बाइक और टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक चालक शिवम श्रीवास्तव (26) की मौत हो गई। मौसेरी बहन व चचेरा भाई घायल हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था, अन्यथा इतनी गहरी चोट न लगती।
शिवम श्रीवास्तव उर्फ अन्नू असोथर थाने के अवस्थी टोला निवासी श्रीराम श्रीवास्तव का इकलौता बेटा था। वह मौसेरी बहन महिमा को लेने खागा गया था। उसके साथ चचेरा भाई अनुज पुत्र जितेंद्र भी गया था। तीनों बाइक से गांवलौट रहे थे। कोर्रा मोड़ के पास हादसा हुआ। टेंपो थरियांव की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत के बाद चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। शिवम के सिर में गंभीर चोट थी। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
कानपुर ले जाते वक्त मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस गांव चले गए। इकलौते बेटे की मौत से मां सीमा देवी बदहवास हो गई। वह बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था। उसकी छोटी बहन मनु है। पिता श्रीराम कस्बे में टेंट कारोबारी है। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास हेलमेट नहीं मिला है। हेलमेट लगाए होता तो शायद सिर में इतनी गंभीर चोट नहीं लगती। जान भी बच सकती थी।