{"_id":"64690f87e9e040b89c0bb44c","slug":"son-belching-fathers-ration-fatehpur-news-c-12-1-244027-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राशन पिता का डकार रहा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राशन पिता का डकार रहा बेटा
Sat, 20 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीओ ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। सीडीओ आरएन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे ग्राम डडौनी निवासी रामसेवक पुत्र परसादी लाल ने बताया कि बेटे के राशन कार्ड में उनका नाम दर्ज है। बेटे की शादी हो चुकी है और दोनों परिवार से अलग रहते हैं। बेटा अंगूठा लगाकर पूरा राशन ले लेता है और मांगने पर झगड़े पर आमादा हो जाता है। उसके दो बेटे अपने पिता के ही साथ रहते हैं। पिता ने कोटेदार को आदेशित कर राशन का आधा-आधार हिस्सा दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम बझेड़ी निवासी कमलेश कुमारी ने बताया कि वह निजी आराजी में बोरिंग करा रही है, जिसका काम गांव के कुछ लोगों ने बंद करा दिया है। इससे पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ आरएन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
116 शिकायतों में 19 का हुआ निस्तारण
तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 85, पुलिस विभाग की 17, विकास विभाग की पांच, नगर पालिका व विद्युत विभाग की दो-दो, पूर्ति विभाग, चकबंदी विभाग, एलडीएम व वन क्षेत्राधिकारी की एक-एक सहित कुल 116 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व की 13, पुलिस की चार व विकास विभाग की दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।