{"_id":"62cdcb0f4c063156534a4a7d","slug":"society-pledge-to-protect-law-171-recruits-pass-out-fatehpur-news-knp707233842","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज, कानून की रक्षा की शपथ, 171 रिक्रूट पास आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज, कानून की रक्षा की शपथ, 171 रिक्रूट पास आउट
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में जनवरी महीने से प्रशिक्षण ले रहे पीएसी के 171 रिक्रूट आरक्षी मंगलवार को समाज और कानून की सुरक्षा का संकल्प लेकर पास आउट हो गए।
पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि आईजी प्रयागराज जोन डॉ. राकेश सिंह पहुंचे और उन्होंने परेड की सलामी लेकर आरक्षियों को उनकी जिम्मेदारी, कर्तव्य के बारे में बताया।
पुलिस लाइन में 13 जनवरी से पीएसी के 175 रिकू्रट आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। आरक्षियों का दीक्षांत समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। सुबह साढ़े नौ बजे आईजी प्रयागराज डा. राकेश सिंह परेड के निरीक्षण में शामिल हुए।
इसके बाद आउटडोर व इनडोर होने वाली सभी परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षी अर्चित दुबे को सर्वांगत सर्वोत्तम का पुरस्कार आईजी ने दिया और सभी का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एसपी राजेश सिंह, एएसपी राजेश कुमार और सभी क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।