फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   smuggler,banda,catch,fathepur news,raids

शराब तस्कर पतिराखन ने कोर्ट में डाली सरेंडर अप्लीकेशन

Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
smuggler,banda,catch,fathepur news,raids
फतेहपुर। भौली गांव के शराब कांड होने के बाद से फरार इंद्रो गांव के शराब तस्कर की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी के कई करीबी लोगों को पकड़ा गया है। स्वॉट टीम बांदा जिले को रवाना हुई है। बांदा जिले में मिलावटी शराब की सप्लाई देने वाले बड़े गैंग का पुलिस खुलासा कर सकती है।
इधर आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसकी भनक लगते ही पुलिस कचहरी परिसर में तैनात हो गई। हालांकि वह सरेंडर नहीं हुआ।
भौली गांव में शराब तस्करी के मामले में इंद्रो गांव के पतिराखन की पुलिस को तलाश है। वह मिलावटी शराब की सप्लाई पहुंचाता था।
उसका कनेक्शन बांदा जिले के एक शराब तस्कर से होना सामने आया है। पइसु पर लिस की एक टीम इंद्रो गांव और पतिराखन के नाते रिश्तेदारों की धरपकड़ में लगी है।
दूसरी ओर स्वॉट टीम मिलावटी शराब कारोबारी के गैंग की धरपकड़ में जुटी है। गाजीपुर क्षेत्र के अयाह गांव से शराब बनाने का केमिकल (ओपी) तीन साल पहले पकड़ा गया था।
विज्ञापन

केमिकल की सप्लाई बांदा से आई थी। लगातार बांदा जिले से यमुना पट्टी क्षेत्र के शराब ठेकों पर केमिकल की सप्लाई आती है। एक साल यमुना किनारे धाता में भी केमिकल पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपरोक्ष तौर पर नौ ठेकों का संचालक है सीमू
आबकारी विभाग की सरपरस्ती में ठेकेदार सीमू सिंह का धंधा फल-फूल रहा था। ठेकेदार अपरोक्ष रूप से नौ शराब दुकानों का संचालक था।
शायद उसने नंबर दो की शराब कारोबार के लिए ही दूसरे लोगों के नाम से दुकानें ले रखी थी। उसका एक आबकारी निरीक्षक के बलबूते धंधा परवान चढ़ रहा था।
अब भी आबकारी विभाग आरोपी पर छत्रछाया बनाए हैं। आबकारी विभाग ने धरपकड़ के बाद संचालक होने के नाते उसके शराब ठेकों पर कोई कार्रवाई का ठोस कदम नहीं उठाया है।

जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि सीमू सिंह के नाम पर सिर्फ लखनऊ बाईपास में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान है। मिलावटी शराब के पौवे पतिराखन ने पहुंचाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed