{"_id":"5f3582e08ebc3e3ccc5f68b1","slug":"six-injured-in-acciddent-fatehpur-news-knp5767555119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से स्विफ्ट सवार छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से स्विफ्ट सवार छह घायल
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर) में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास गुरुवार की शाम स्कर्पियो से भिडंत में स्विफ्ट कार सवार एक बच्चा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हथगाम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव निवासी मानसिंह (32), अपने बेटे आशू (4), इसी गांव के मनोहर की पत्नी चित्ररेखा (28), आंबी गांव निवासी चंद्रकली (40), रामराज (35) और उसकी पत्नी सीमा (30) स्विफ्ट कार से कहीं जा रहे थे।
कार सवार जैसे ही ससुर खदेरी नदी के समीप पहुंचे, तो सामने से आई स्कार्पियो से भिडंत हो गई, जिसमें स्विफ्ट सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी हथगाम पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है।