फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Simple paper dominated smile on the faces of students looking

सरल पर्चा देख छात्रों के चेहरे पर छाई मुस्कान

Thu, 03 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Simple paper dominated smile on the faces of students looking
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की हाईस्कूल 2016 की परीक्षा में छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता कर प्रशभनपत्र हल किए। विज्ञान विषय का सरल प्रशभनपत्र हाथों में आते ही परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। हाईस्कूल परीक्षा में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


 
हाईस्कूल परीक्षा के लिए चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार को यहां हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


इस केंद्र पर पुलिस मॉर्डन स्कूल, सेंट जेवियर्स और सेंट मैरी स्कूल के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। पुलिस मॉडर्न स्कूल के 118 बच्चे शामिल हुए, जबकि एक बच्चा अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इसी प्रकार सेंट जेवियर्स स्कूल के 63 और सेंट मैरी स्कूल के 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रा सोनल सिंह, प्रिया तिवारी, फात्मा ने बताया कि प्रशभनपत्र सरल आया था। अधिकांश प्रशभन पढ़े हुए थे।



बांदा से आए सीबीएसई बोर्ड के केंद्र अधीक्षक कैलाश प्रसाद ने परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य आभा सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। बताया कि गुरुवार को इंटरमीडिएट की बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed